T20 World Cup: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आईसीसी पर लगाया पक्षपात करने का बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2024, 08:56 PM IST

T20 World Cup: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया हर मैच सुबह खेलते हैं ताकि रात में भारत में लोग टीवी पर उन्हें देख सकें।

T20 World Cup: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मौजूदा टी20 विश्व कप ‘पूरी तरह से भारत के हिसाब से बनाया गया है’ और वैश्विक संस्था आईसीसी को अन्य देशों के प्रति थोड़ा निष्पक्ष होना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ व्यावसायिक फायदे के लिए करायी जाने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

वॉन अकसर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाने के लिए आलोचना करते रहते हैं। 49 वर्षीय वॉन ने यूट्यूब चैनल ‘क्लब प्रेयरी फायर’ पर आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पोडकास्ट के दौरान कहा, ‘‘यह उनका टूर्नामेंट है, क्या ऐसा नहीं है? सचमुच ऐसा ही है। आप जानते हैं। वे जब चाहें तब खेल सकते हैं, उन्हें पता है कि उनका सेमीफाइनल कहां है, वे हर मैच सुबह खेलते हैं ताकि रात में भारत में लोग टीवी पर उन्हें देख सकें। ’’

End of Feed