Anshuman Gaekwad Death: भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ का हुआ निधन

Anshबuman Gaekwad Death: भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत खेल जगत के कई दिग्गजों ने शोक जताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन
  • लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
  • पीएम मोदी ने जताया दुख

Anshuman Gaekwad Death: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का 71 वर्ष की आयु में रक्त कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। 12 साल के करियर में गायकवाड़ ने 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2 शतकों के साथ 1154 रन बनाए और 1983 में जालंधर में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

anddndn

अंशुमान गायकवाड़ (फोटो- X)

गायकवाड़ ने 1997 से 1999 और 2000 के बीच दो कार्यकालों में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया। उनकी कोचिंग में, भारत 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता भी रहा। जब वे कोच थे, तब अनिल कुंबले ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया था।गायकवाड़ ने 1990 के दशक में राष्ट्रीय चयनकर्ता और भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

End of Feed