नई दिल्ली: चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है की ऋषभ पंत अवसरों को बर्बाद कर रहे हैं और उन्हें अपने खेल में जान फूंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विश्राम देने की जरूरत है। पंत सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार नाकाम रहे हैं। उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना आखिरी अर्धशतक फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में जो 21 पारियां खेली हैं उनमें वह केवल दो बार 30 रन की संख्या को पार कर पाए हैं। वनडे में इस 25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल नौ पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है।
'विकेट इनाम में देता है, मौकों को बर्बाद कर रहा पंत', विकेटकीपर बल्लेबाज को पूर्व चीफ सेलेक्टर ने लिया आड़े हाथ
- Agency by: Agency
- Updated Nov 28, 2022, 12:28 PM IST
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला काफी समय से खामोश है। पंत को जल्द पवेलियन लौटने और खराब शॉट चयम के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पंत को अब पूर्व चीफ सेलेक्टर श्रीकांत ने आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि पंत मौकों को बर्बाद कर रहे हैं।
End of Feed
