पाकिस्तान को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इमरान खान को भूल गया PCB, फैंस का फूटा गुस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 15, 2023, 08:24 PM IST

पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इन दिनों अपने क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं। दरअसल 14 अगस्त को उनके स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास से जुड़ा एक वीडियो साझा किया जिसमें इमरान खान का नजरअंदाज किया गया। 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इमरान इस वीडियो में नहीं दिखे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी की फैंस ने की आलोचना
  • इमरान खान को नजरअंदाज करने का आरोप
  • इमरान की कप्तान में ही वर्ल्ड चैंपियन बना था पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वतंत्रता दिवस पर देश के महान क्रिकेटरों और उनकी उपलब्धियों पर बने वीडियो में शामिल नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने 1992 में इमरान की कप्तानी में ही विश्व कप जीता था। इमरान की अनदेखी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है ।

imran khan

इमरान खान (साभार-Twitter)

पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया । पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के संस्थापक इमरान पांच अगस्त से पंजाब प्रांत की एटोक जेल में बंद हैं । उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल की सजा हुई है।

End of Feed