PAK vs WI: वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान को झटका, बाहर हुआ डबल सेंचुरी लगाने वाला खिलाड़ी

PAK vs WI: टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। लेकिन इससे ठीक पहले पाकिस्तान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान ने 3 मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था।

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान वेस्टइंडीज दौरे पर आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। यह बल्लेबाज हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल सका था। सोमवार (भारतीय समयानुसार) को कैरेबियन टीम के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच के लिए खुशदिल शाह को फखर जमान के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में चुना गया। उन्हें यह चोट दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी थी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट में उनके बायीं हैमस्ट्रिंग में हल्के खिंचाव का पता चला।

pak vs wi fakhar zaman

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (साभार-X ICC)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की है कि फखर जमान 4 अगस्त को पाकिस्तान लौटेंगे। लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पीसीबी की मेडिकल टीम उनकी चोट की निगरानी करेगी। पीसीबी ने अभी तक यह नहीं बताया कि वनडे टीम के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की घोषणा होगी, या नहीं। फखर जमान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में 28 और 20 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

End of Feed