IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का क्या होगा, फाफ डु प्लेसिस ने संजू का जाना झटका बताया, बालाजी ने टीम के कप्तान पर उठाए सवाल

Rajasthan Royals IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय बन चुके हैं, इसी तरह से संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का चेहरा माना जा सकता है और उनका जाना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने टीम के कप्तान पर सवाल उठाए।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय बन चुके हैं, इसी तरह से संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का चेहरा माना जा सकता है और उनका जाना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

IPL 2026, Questions Rise On Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (BCCI)

सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो कार्यकाल में 11 सत्र में खेले। वह इस टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने के अलावा सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे।

End of Feed