फाफ डुप्लेसी ने खरीदी यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग की टीम, बोले- भारतीय खिलाड़ियों की मांग बहुत ज्यादा

European T20 Premier League: फाफ डुप्लेसी हमवतन हेनरिक क्लासेन के साथ यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के मालिक के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने ईटीपीएल की टीम 'रॉटरडैम' खरीदी है।

European T20 Premier League: फ्रेंचाइजी लीग में भारतीय क्रिकेटरों के आकर्षण पर जोर देते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि उनकी मौजूदगी शुरूआत में यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) को बढ़ावा दे सकती है, लेकिन लीग की लंबे समय में सफलता लगातार विकास पर निर्भर करेगी। हमवतन हेनरिक क्लासेन के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक के तौर पर कदम रखते हुए डुप्लेसी ने माना कि यह बदलाव अब भी उन्हें अवास्तविक सा लग रहा है।

Duplesis

फाफ डुप्लेसिस (फोटो साभार- IDPL)

फाफ डुप्लेसी ने खरीदी है टीम

डुप्लेसी ने पीटीआई को बताया, ’’मैं अब भी खुद को एक खिलाड़ी के तौर पर ही देखता हूं और मुझे मैदान पर रहना बहुत पसंद है। इसलिए यह सचमुच बहुत रोमांचक है। यह कुछ ऐसा है जिसका हेनरिक क्लासेन और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’जब दुनिया भर में इतनी सारी लीग चल रही हों, तो यह जानना सचमुच बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको किसी लीग का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती हैं? ’’ डुप्लेसी ने कहा, ’’और यह निश्चित रूप से हम दोनों के लिए कुछ ऐसा है, जिसे देखकर हमें लगता है कि हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसकी शुरुआत बिल्कुल नए सिरे से हो रही है। यह अभी अपने शुरुआती दौर में है। इसमें अपार संभावनाएं हैं।’’

End of Feed