EXPLAINER: क्यों हाई अलर्ट पर है लॉर्ड्स में हो रहा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

Why IND vs ENG 3rd Test Is On High Alert: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। लॉर्ड्स का मैदान इस समय हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्या है इसकी वजह यहां आपको बताते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच
  • लॉर्ड्स का मैदान हाई अलर्ट पर रखा गया
  • प्रशासन खिलाड़ियों व फैंस को लेकर हुआ सतर्क

Why IND vs ENG Lord's Test On High Alert: टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम (India vs England 3rd Test) के बीच लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इस समय तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एक दिन का खेल हो चुका है और अब शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल शुरू होगा। इसी बीच एक खबर से खलबली मच गई है। खबरों के मुताबिक लॉर्ड्स के मैदान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं।

IND vs ENG 3rd Test At Lords On High Alert

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट हाई अलर्ट पर क्यों (Instagram/IndianCricketTeam)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के अधिकारियों ने इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे टेस्ट के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस शानदार मुकाबले के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ेगी और संभावित विरोध प्रदर्शनों की चिंताओं के बीच अधिकारी किसी भी अप्रिय गतिविधि को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

End of Feed