EXPLAINED: टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब क्या विराट और रोहित की सैलरी में होगी कटौती?

Virat Kohli and Rohit Sharma A Plus Contract: भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके बाद उनके बीसीसीआई द्वारा दिए गए ग्रेड ए प्लस कांट्रेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं।

Virat Kohli and Rohit Sharma A Plus Contract: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े सितारों, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे देश के क्रिकेट इतिहास के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद यह फैसला किया, जबकि कोहली के संन्यास के पीछे भी उनका हालिया प्रदर्शन एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

Virat Rohit AP

विराट कोहली (फोटो- AP)

बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा भी शामिल हैं। अब जब ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं, तो सवाल उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई उनके कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करेगा? हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी और दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों को A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिलता रहेगा, भले ही वे अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलें।

End of Feed