विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेते हुए क्यों लिखा #269? जानें क्या है वजह

Why Virat Kohli wrote #269: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने 14 साल के शानदार सफर के बाद टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। कोहली ने रिटायरमेंट का ऐलान एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया जिसमें उन्होंने #269 का उपयोग किया जो कि हर तरफ चर्चा में आ गया।

Why Virat Kohli wrote #269: द किंग' विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐलान करते हुए 14 साल के शानदार टेस्ट करियर के बाद संन्यास लेने की घोषणा की। उनके इस अचानक फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया, लेकिन इसके साथ ही एक हैशटैग '#269' भी सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। विराट ने अपनी पोस्ट में भी इसका जिक्र किया था जिसके बाद से हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिरकार इसका मतलब क्या है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

Kohli retiremnt

विराट कोहली रिटायरमेंट (फोटो-instagram)

कोहली का भावुक अलविदा संदेश

विराट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा है कि "आज से 14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत की बैगी ब्लू टोपी पहनी थी। सच कहूं, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतना उंचाइयों तक ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे गढ़ा और जीवन भर याद रहने वाले सबक सिखाए। व्हाइट्स (टेस्ट क्रिकेट) में खेलने का अपना ही एक अलग महत्व है। यहां की मेहनत, लंबे दिन और वो छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस फॉर्मेट से अलविदा कहना आसान नहीं, लेकिन यह सही समय लगता है। मैंने इसे अपना सब कुछ दिया और इसने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया, जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी।"*

End of Feed