EXPLAINED: भारत की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली जगह? जानें वजह

Why Shubman Gill not part of Team India playing XI: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके प्लेइंग 11 से बाहर होने के पीछे की क्या वजह हो सकती है आइए जानते हैं।

Why Shubman Gill not part of Team India playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न के प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित ने जैसे ही टीम की प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल भारतीय टीम ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बाहर करने का बड़ा फैसला उठाया है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है। साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी पर भी भरोसा जताया गया है। ऐसे में गिल को आखिरकार बाहर क्यों किया गया इसके पीछे की वजह जानते हैं।

Why Shubman Gill is not part of team india playing XI in boxing day test

शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली जगह (फोटो- AP)

गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने से कई सवाल उठे कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शानदार रिकॉर्ड रखने वाले भारतीय स्टार को प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर रखा गया। हालांकि, भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने खुलासा किया कि प्रबंधन ने मेलबर्न की परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया और गिल को बाहर नहीं किया गया है, वह सिर्फ टीम के कांबिनेशन में वे अपनी जगह बनाने में असमर्थ हैं।

End of Feed