IPL 2025: इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में क्यों खेल रहे हैं रोहित शर्मा? कोच जयवर्धने ने दिया जवाब

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को कहा कि रोहित शर्मा को ‘इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट’ के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला पहले से तय नहीं था और ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत महसूस हुई जो गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन हो।जयवर्धने ने बताया कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के विजयी अभियान के दौरान मामूली रूप से चोटिल हुए थे और टीम उनकी चोट को बढ़ने नहीं देना चाहती है।

Rohit Sharma impact player reason: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने स्पष्ट किया है कि टीम द्वारा रोहित शर्मा को 'इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट' के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला पहले से प्लान नहीं था, बल्कि मैच की स्थितियों और खिलाड़ियों की जरूरतों के आधार पर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि रोहित शर्मा हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से मामूली चोटिल लौटे थे, जिसके कारण टीम ने उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहा।

rohit sharma ap (1)

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

"क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की जरूरत ने बदला प्लान"

जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, "यह फैसला सीजन की शुरुआत में नहीं लिया गया था। लेकिन जब हमने टीम कॉम्बिनेशन पर गौर किया, तो पाया कि हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो गेंदबाजी के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में भी बेहतर हों। बाउंड्री पर तेज दौड़ने वाले फील्डर्स की आवश्यकता थी, इसलिए हमने रणनीति बदली।"

End of Feed