EXPLAINED: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या? जानें वजह

Why Hardik Pandya in not playing against CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या को मौका नहीं दिया गया है। इसके पीछे की वजह क्या है आइए जानते हैं।

Why Hardik Pandya in not playing against CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में जब मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो इसमें टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम नहीं था। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिरकार कप्तान होने के बावजूद वे क्यों नहीं खेल रहे हैं। इसके पीछे की वजह हम बताने जा रहे हैं।

Hardik Pandya banned

हार्दिक पांड्या (फोटो- AP)

दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 17 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी," एक आधिकारिक आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया था। "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित सीजन का उनकी टीम का तीसरा अपराध था, इसलिए पांड्या पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया गया और टीम के अगले मैच में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।" हालांकि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उपलब्ध होने वाले हैं।

End of Feed