EXPLAINED: क्रीज से बाहर होने के बावजूद दासुन शनाका को क्यों नहीं दिया गया रनआउट? जानें क्या कहते हैं नियम

Why Dasun Shanaka Was Not Given Runout? एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक तरीके से श्रीलंका को सुपर 4 के आखिरी मैच में सुपर ओवर में मात दे दी। ये ओवर खास रहा जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका को रनआउट ना देने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आइए जानते हैं क्या कहते हैं नियम

Why Dasun Shanaka Was Not Given Runout? एशिया कप 2025 के भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर ओवर के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को उस समय नॉट आउट करार दिया गया जब वह स्पष्ट रूप से क्रीज़ से बाहर थे और विकेटकीपर संजू सैमसन ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर स्टंप्स उड़ा दिए। भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गए और उन्होंने अंपायर से लंबे समय तक बातचीत की। हालांकि शनाका अगली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन इस फैसले से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और हर किसी के मन में ये शंका है कि आखिर उन्हें रनआउट क्यों नहीं करार किया गया। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

Dasun shanaka runout

दासुन शनाका रनआउट (फोटो- Screngrab/AP)

क्यों दिया गया 'नॉट आउट'?

घटना के दौरान अर्शदीप सिंह ने कैच-बिहाइंड की अपील भी की थी। जैसे ही संजू सैमसन ने विकेट गिराए, ऑन-फील्ड अंपायर ने उंगली उठा दी। शनाका ने तुरंत रिव्यू ले लिया। रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी। इसके बाद आउट का फैसला पलट गया। यहां सभी को उम्मीद थी कि अब शनाका को रन-आउट करार दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें क्रीज़ पर रहने की अनुमति दे दी गई।

End of Feed