EXPLAINED: क्या एशिया कप से कमाई नहीं करता है बीसीसीआई? दावा सच्चा या झूठा

Does BCCI Earns from Asia Cup: एशिया कप 2025 को लेकर बिगुल बज चुका है और इसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है। एशिया कप में इस बार 8 टीमें भाग ले रही हैं और इस टूर्नामेंट से जमकर कमाई होती है हालांकि बीसीसीआई इसमें से एक रुपए भी नही लेती है आइए जानते हैं इसके पीछे का सच क्या है।

Does BCCI Earns from Asia Cup: एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर शनिवार 26 जुलाई को कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। ग्रुप दौर के मैच 9 से 19 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-दो टीमें सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी। जब भी एशिया कप का आयोजन होता है, लाखों दर्शक भारत के मैचों को देखते हैं, स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं और टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारी विज्ञापन से जमकर कमाई होती है, लेकिन इन सबके बावजूद बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट से कोई आर्थिक लाभ नहीं होता है इसके पीछे की क्या वजह है आइए जानते हैं।

BCCI CCC.

क्या एशिया कप से कमाई नहीं करती है बीसीसीआई

कौन करता है एशिया कप का आयोजन?

एशिया कप का आयोजन एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा किया जाता है, न कि किसी एक देश के बोर्ड द्वारा। ACC एक स्वतंत्र संगठन है, जिसका उद्देश्य एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और कुछ अन्य सदस्य देश शामिल हैं। इसका हेडक्वार्टर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ही एशिया कप के प्रसारण के अधिकार बेचता है, प्रायोजकों से डील करता है और उससे जो कमाई होती है, वह उसके सदस्यों में बराबर हिस्से में बांटी जाती है, लेकिन यहां एक बड़ी बात यह है कि बीसीसीआई इस हिस्सेदारी से खुद को अलग रखता है।

End of Feed