EXPLAINED: कहां रखी जाती है भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीती गई ICC ट्रॉफी? फैंस ऐसे कर सकते हैं दीदार

Indian cricket Team Trophies Won Location: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आईसीसी टूर्नामेंट जीतती जा रही है। टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब हासिल किया है। टीम को जीत के साथ एक ट्रॉफी मिलती है लेकिन वो टूर्नामेंट के बाद आखिर कहां रखी रहती है आइए जानते हैं इसकी जानकारी

Indian cricket Team Trophies Won Location: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दे दी है। इसी के साथ टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में सफर काफी शानदार रहा और टीम ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ये भारतीय क्रिकेट टीम की 7वीं आईसीसी ट्रॉफी है। इसके अलावा भारत हर सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी अपने नाम कर लेता है। जब भारतीय टीम कोई भी ट्रॉफी जीतती है तो खिलाड़ियों के उसके साथ तस्वीरें सामने आती है। टीम के कप्तान भी अलग से फोटोशूट कराते हैं लेकिन इसके बाद इस ट्रॉफी के साथ क्या होता है और ये कहां रखी जाती है इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस ट्रॉफी का आखिरकार क्या होता है और ये कहां रखी जाती है।

Team india trophies

भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी (फोटो -ICC/BCCI)

चैंपियंस ट्रॉफी या फिर कोई भी आईसीसी ट्रॉफी को की फाइनल में टीमों को दी जाती है उसे थोड़े समय बाद वापिस इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को सौंप दिया जाता है ये वो ट्रॉफी होती है जो कि सालों से एक टीम से दूसरी टीम को सौंपी जाती है और दोबारा आईसीसी के पास आ जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा होगा कि फिर टीमों को क्या मिलता है। दरअसल आईसीसी हर टूर्नामेंट से पहले ओरिजनल ट्रॉफी के जैसी ही एक और ट्रॉफी बनवाती है जिसे विजेता टीम को बाद में दिया जाता है। ये ट्रॉफी फिर हमेशा के लिए विजेता टीम की हो जाती है।

End of Feed