EXPLAINED: WPL 2025 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी RCB? जानें समीकरण

RCB Qualification Scenario: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और प्लेऑफ के समीकरण को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछले साल की चैंपियन आरसीबी लगातार चार मैच हार गई है ऐसे में उनकी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वे कैसे क्वालिफाई कर सकते हैं।

RCB Qualification Scenario: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) गंभीर संकट में हैं। स्मृति मंधना की टीम ने वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत दो जीत के साथ की थी, जिससे वे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गईं थी, लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए घरेलू मैचों में RCB पूरी तरह से रास्ता भटक गई। उन्होंने लगातार चार मैच हारे हैं और अब वे चौथे स्थान पर हैं, जहां उनके पास केवल चार अंक और -0.244 का नेट रन रेट है।

Smriti mandhana

स्मृति मंधाना (फोटो- BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भारी हार

पिछले मैच में RCB को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ नौ विकेट से भारी हार का सामना करना पड़ा। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 27 गेंदों से पहले ही मैच अपने नाम कर लिया। RCB की ओर से एलिस पेरी ने अकेले लड़ाई लड़ी और नाबाद 60 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

End of Feed