EXPLAINED: WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कैसे फिनिश सकती है भारतीय टीम? जानें समीकरण

Team India WTC Final Qualification Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इस श्रृंखला के नतीजे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल कौन सी टीम खेलेगी ये भी निर्भर करने वाला है। आइए जानते हैं कि भारत टॉप पर कैसे फिनिश कर सकता है।

Team India WTC Final Qualification Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबरी की सीरीज़ के साथ ब्रिसबेन के गाबा में उतरेंगे। भारत ने पर्थ में 295 रनों की शानदार जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट की करारी जीत के साथ वापसी की। गाबा ऑस्ट्रेलिया का गढ़ है, लेकिन जब दोनों टीमें पिछली बार इस मैदान पर मिली थीं, तो भारत ने उन्हें हरा दिया था।

team india wtc points table top

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम (फोटो- AP)

ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलियाा के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिहाज से तो महत्वपूर्ण है ही साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कौन पहुंचेगी ये भी इसी पर काफी हद तक निर्भर करता है। भारत के लिए फाइनल का सपना बरकरार रखने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारत भले ही एडिलेड में हार के बाद तीसरे नंबर पर हो लेकिन टीम के पास अब भी अंक तालिका में टॉप पर आने का मौका है। आइए जानते हैं कैसे।

End of Feed