ENGW vs INDW 2nd ODI: बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को मात देकर बराबर की सीरीज

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

लंदन: भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज के बारिश से दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने बादलों की आंख मिचौली के बीच टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में 29 ओवर में भारतीय टीम से स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 115 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 21 ओवर में 8 विकेट और 18 गेंद रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। एमी जोन्स 46 और सोफिया डंक्ले 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। टैमी बेमाउन्ट ने 34 और नैट सीवर ब्रंट ने 21 रन की पारी खेली। इंग्लैंड महिला टीम की यह पिछले 15 साल में लॉर्ड्स में खेले गए वनडे में दूसरी जीत है।

England Women Cricket team

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

एमी जोन्स और टैमी ब्यूमॉन्ट ने दिलाई इंग्लैंड को तेज शुरुआत

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को एमी जोन्स और टैमी ब्यूमॉन्ट की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर टीम को 54 रन तक पहुंचा दिया। पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्नेह राणा ने टैमी ब्यूमॉन्ट को एलबीडब्लू करके टीम पहली सफलता दिलाई। ब्यूमॉन्ट 34(35) रन बना सकीं। उनके आउट होने के बाद कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने एमी जोस का साथ दिया और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रंट क्रांति गौड़ की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उन्होंने 21(25) रन बनाए। जोन्स पिच पर टिकी रहीं और टीम को 21 ओवर में 8 विकेट से जीत दिलाकर पवेलियन वापस लौटीं।

End of Feed