ENG vs WI, England vs West Indies 3rd Test Live Telecast, Where to Watch Test Matches India: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज से शुरू होगा। यह मुकाबला 30 जुलाई तक चलेगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इंग्लैंड की टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 114 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 241 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया था।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- England Cricket X)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा? (England vs West Indies 3rd Test Match Date)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (England vs West Indies 3rd Test Match Time)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 .30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा? (England vs West Indies 3rd Test Match Venue)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (England vs West Indies 3rd Test Match Live Telecast)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (England vs West Indies 3rd Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
