ENG vs PAK World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने आखिरी मुकाबले में वर्ल्ड चैम्पियन वाला खेल दिखा सकता है। वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला इंग्लैंड से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान के लिए है। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अच्छे रनरेट से जीतना होगा। हालांकि, इंग्लैंड की टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, पॉइंट टेबल की बात करें तो पाकिस्तान की टीम 8 अंक के साथ टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ 7वें नंबर पर है।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच लाइव स्ट्रीमिंग।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (England vs Pakistan World Cup Match Date)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला 11 नवंबर, 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (England vs Pakistan World Cup Match Venue)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला? (England vs Pakistan World Cup Match Timing)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1.30 बजे होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (England vs Pakistan World Cup 2023 Live Telecast On TV)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (England vs Pakistan World Cup Match Online Live Streaming)
इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
