ENG vs AUS Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs Australia 1st T20 Match Playing X1: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबना आज से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला आज रात 11 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविड हेड और इंग्लैंड के जोस बटलर की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी। दोनों खिलाड़ियों का पिछले 10 मुकाबले में जमकर बल्ला चला है। वहीं गेंदबाजी विभाग पर नजर डालें तो इंग्लैंड के आदिल राशीद और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा की गेंदबाजी पर नजर रहने वाली है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (ENG vs AUS Head To Head)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 फॉर्मेट में कई बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच 2005 से अभी तक कुल 24 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों का जीत-हार का लेखा-जोखा बराबर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को 11 मुकाबले में और इंग्लैंड को भी इतने ही मुकाबले में जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच दो मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाईएस्ट स्कोर 248 रन रहा है, जबकि लोएस्ट स्कोर 79 रन रहा है।
ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत ज्यादा (ENG vs AUS Win Prediction)
गुगल के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 59% है, जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत सिर्फ 41 % है।
ENG vs AUS Match, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया
दिनांक: 11 सितंबर 2024
समय: 11:00 PM
मैदान: द रोज बाउल, साउथम्प्टन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी (ENG vs AUS Dreem11 Prediction)
विकेटकीपर: फिल सॉल्ट, जोस इंग्लिश।बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड।
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, सैम कुरैन, विल जैक्स, कैमरुन ग्रीन।
गेंदबाज: सीन एबॉट, एडम जंपा, जोफ्रा आर्चर।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: ट्रेविस हेड।
उप-कप्तान: मार्कस स्टोइनिस।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)
फिल सॉल्ट (विकेट कीपर) (कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले, ब्राइडन कार्स, डैन मूसली, जॉन टर्नर, जोश हल।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad)
ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली।
(*Disclaimer: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की यह टी20 प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
