England Team: ये क्या, तीसरे टेस्ट से पहले अबू धाबी जाएगी इंग्लैंड टीम, जानें कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2024, 11:10 PM IST

England Team: विशाखापट्टनम टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम अबू धाबी लौटेगी। भारत ने दूसरा टेस्ट मुकाबला 106 रन से अपने नाम किया और 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा।

दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड की टीम अपने ट्रेनिंग स्थल अबू धाबी वापस जाएगी। तीसरा टेस्ट मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा जिसमें 10 दिन का वक्त है ऐसे में इंग्लैंड टीम ब्रेक के लिए अबू धाबी लौटेगी। इस जरूरी ब्रेक के दौरान इंग्लैंड की टीम गोल्फ भी खेलेगी। मेहमान टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिन के ब्रेक का उपयोग करने के लिए अबू धाबी जाने का फैसला किया।

England Cricket Team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-AP)

दरअसल विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा टेस्ट एक दिन पहले ही खत्म हो गया जिससे टीम को एक अतिरिक्त दिन भी मिल गया। विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रन से पटखनी दी। सीरीज शुरू होने से पहले भी इंग्लैंड टीम अबू धाबी में ही ट्रेनिंग कर रही थी। यही कारण है कि टीम एक बार फिर वहीं लौटेगी और तीसरे टेस्ट से पहले अभ्यास के साथ-साथ सुकून भरे पल भी बिताएगी।

End of Feed