ENG vs WI 1st Test: पहले ही दिन बैकफुट पर वेस्टइंडीज, इंग्लैंड ने हासिल की 68 रन की बढ़त

मेजबान इंग्लैंड ने गस एटकिंसन की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज पर लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन सिकंजा कस लिया है।

लंदन: लॉर्ड्स में खेले जा रहे जेम्स एंडरसन के विदाई टेस्ट के पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 68 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वेस्टइंडीज को दूसरे सत्र में 41.4 ओवर में 121 रन पर ढेर कर दिया। डेब्युटेंट गस एटकिंसन ने सात विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। जो रूट 15 और हैरी ब्रूक 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

West Indies vs England

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट

121 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम

पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने गस एटकिंसन कीकहर बरपाती गेंदबाजी के बल पर वेस्टइंडीज का हाल बेहाल कर दिया। वेस्टइंडीज ने लंच लंच तक 28 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बना लिए थे। लेकिन दूसरे सत्र में 88 के स्कोर पर विंडीज ने बगैर कोई रन जोड़े 4 विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर 88 रन पर6 विकेट हो गया। इसके बाद पूरी टीम 121 रन पर ढेर हो गई। माइकल लुईस ने विंडीज के लिए सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं केवम हॉज ने 24 और एलिक अथानाजे ने 23 रन की पारी खेली। एटकिंसन ने 45 रन देकर 7 विकेट झटके। जेम्स एंडरसन ने विदाई टेस्ट की पहली पारी में 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। एक-एक सफलता क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को मिली।

End of Feed