England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, चोटिल जोफ्रा सहित इन खिलाड़ियों को मिला मौका

England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम की घोषणा भी कर दी।

England T20 World Cup Squad: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एशेज श्रृंखला के एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद अगले साल फरवरी मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया।

England T20 World Cup Team

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम (साभार-ICC)

एडिलेड टेस्ट के दौरान आर्चर के बाएं पांव में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह अगले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। एक अन्य तेज गेंदबाज जोश टोंग को हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

End of Feed