England Squad Ashes 2025: एशेज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, युवा हैरी ब्रूक को मिली नई जिम्मेदारी

England Squad Ashes 2025: एशेज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस स्क्वॉड में चोट से जूझ रहे मार्क वुड ने वापसी की है। शोएब बशीर को भी मौका मिला है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

England Squad Ashes 2025: 21 नवंबर से शुरू हो रहे एशेज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी उतरेगी, जबकि हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया गया है, जो ओली पोप को बतौर उप-कप्तान रिप्लेस करेंगे। इस स्क्वॉड में घुटने की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। इसके अलाव स्पिनर शोएब बशीर की भी वापसी हुई है जो भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के दौरान चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स और ऑलराउंडर विल जैक्स को भी इस टीम में शामिल किया गया है। पॉट्स आखिरी बार दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, जबकि जैक्स ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी कारण वह भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

ASHES 2025

एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम (साभार-ICC)

इंग्लैंड को एशेज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलनी है। इसके लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड की टीम 3 मैच की टी20 और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। यह सीरीज 18 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। इसके बाद टीम एशेज खेलेगी।

End of Feed