ENG vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन रनों का पहाड़ खड़ा करके ढेर हुआ इंग्लैंड, पोप ने जड़ा शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में गुरुवार से शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाकर ढेर हो गई। ऐसा रहा पहले दिन के खेल का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 416/10 रन
  • ओली पोप ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
  • 88.3 ओवर ही खेल पाई मेजबान टीम

नॉटिघंम (इंग्लैंड): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से नॉटिंघम में शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान टीम टी20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाकर ढेर हो गई। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 88.3 ओवर में ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 121(167) रन की शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने 69 और बेन डकेट ने 71(59) रन की आतिशी पारी खेली।

Ollie Pope

ओली पोप

पहले सत्र में डकेट और पोप ने मचाया धमाल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की तीसरी ही गेंद पर पहला झटका सलामी बल्लेबाजी जैक क्रॉली के रूप में लगा। अल्जारी जोसेफ ने उन्हें कैच करा दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 4.2 ओवर में ही टीम को 50 रन के पार पहुंचाकर टेस्ट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

End of Feed