मैदान पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है इंग्लैंड का दिग्गज गेंदबाज, किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 1, 2023, 02:05 PM IST

पीठ और कोहनी की चोट से पूरी तरह उबरकर धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नए साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है।

लंदन: कोहनी और पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण पिछले लंबे समय से बाहर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वर्ष 2023 में मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आर्चर ने ट्विटर पर अपनी वापसी की घोषणा करते हुए कहा,'धन्यवाद 2022, मैं तैयार हूं 2023।'

Jofra-Archer

जोफ्रा आर्चर( साभार Jofra Archer)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने आर्चर को आठ करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे। पांच बार का आईपीएल चैंपियन मुंबई अब जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी खतरनाक जोड़ी तैयार करने की उम्मीद कर सकता है।

End of Feed