INDA vs ENG LIONS: दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट में हार की कगार पर इंग्लैंड लॉयंस, सौरभ कुमार ने झटका पंजा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 26, 2024, 11:25 PM IST

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में इंडिया ए टीम जीत के करीब पहुंच गई है। सौरभ कुमार की घातक गेंदबाजी की वजह से लॉयंस के सिर पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।

अहमदाबाद: बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने अपने कैरियर में 22वीं बार पारी के पांच विकेट लिये जिसकी मदद से इंडिया-ए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन जीत के करीब पहुंच गई। इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 341 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में आठ विकेट पर 304 रन बनाये।

Saurabh Kumar

सौरभ कुमार

लटक रही है पारी की आर की तलवार

इंग्लैंड लॉयंस को पारी की हार से बचने के लिये अभी भी 37 रन और बनाने हैं। विकेटकीपर ओली रॉबिनसन (नाबाद 84) और ब्राइडन कार्स (38) के बीच सातवें विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी की मदद से लायंस ने मैच को चौथे दिन तक खींच दिया। एक समय उसके छह विकेट 156 रन पर गिर गए थे और पारी खत्म होती दिख रही थी।

End of Feed