ENG vs USA Highlights: यूएसए को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंचा डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड

ENG vs USA Highlights: ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले इंग्लैंड ने मेजबान यूएसए को 10 विकेट से हराया। टीम की यह सुपर-8 के तीन मुकाबले में दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड ने मेजबान यूएसए को 10 विकेट से हराया।
  • ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया मैच।
  • सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड।



ENG vs USA Highlights: जोस बटलर और फिल सॉल्ट की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मेजबान यूएसए को 10 विकेट से हराया। टीम की यह सुपर-8 मुकाबले में तीन मैचों में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम को मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत मिली थी। इंग्लैंड की टीम इसी जीत के साथ 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए टीम 18.5 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाग में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने 9.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।

ENG vs USA, T20 World Cup 2024 Highlights, ENG vs USA Highlights, England vs USA, ENG vs USA Highlights, Jos Buttler, Aaron Jones, Harmeet Singh, Chris Jordan, Adil Rashid, Ali Khan,

जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देते हुए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

नीतीश ने खेली सबसे बड़ी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान यूएसए ने 18.5 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में टीम को दो बड़े झटके लगे। एंड्रीज गौस सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह स्टीवन टेलर ने 13 गेंदों पर दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के नियमित कप्तान मोनांक पटेल की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे एरोन जोन्स भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश कुमार ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टीम के चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन ने हैट्रिक ली। उन्होंने 2.5 ओवर में महज 10 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

End of Feed