IND vs ENG: डेब्यू करने वाले बशीर ने बताया हिटमैन के विकेट को स्पेशल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 2, 2024, 08:01 PM IST

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से इस टेस्ट मे स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू विकेट को बहुत खास बताया है।

इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले 20 वर्षीय शोएब बशीर के लिए भारत दौरे के लिए वीजा मिलने में हुई देरी से हुई थोड़ी सी परेशानी बीती बात हो चुकी है और वह अपने पहले टेस्ट विकेट के रूप में रोहित शर्मा को आउट कर काफी खुश हैं। पाकिस्तानी मूल के बशीर वीजा में देरी के कारण श्रृंखला के शुरूआती मैच के लिए अबुधाबी से हैदराबाद इंग्लैंड टीम के साथ नहीं आ सके। वह हैदराबाद टेस्ट के बीच में टीम से जुड़े।

England Team

शोएब बशीर (साभार-AP)

इस छह फुट चार इंच लंबे ऑफ स्पिनर ने केवल छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर उनकी गेंदबाजी के वीडियो क्लिप देखकर उन्हें टीम में चुना। वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहे जिन्होंने 28 ओवर में 100 रन देकर दो विकेट झटके।

End of Feed