इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने संन्यास वापस लिया, जानिए वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2023, 03:56 PM IST

Moeen Ali takes U-turn from test retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से लिए गए संन्यास के अपने फैसले को पलट दिया है। उन्होंने संन्यास वापस लेते हुए एक बार फिर सफेद जर्सी में देश के लिए खेलने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी वजह।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला के लिए टीम से जुड़ गए हैं।

Moeen Ali takes back decision to retire from test cricket

मोइन अली (AP)

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। मोईन अली को चोटिल स्पिनर जैक लीच की जगह टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर लीच पीठ दर्द के कारण एशेज से बाहर हो गए।

End of Feed