एक और विवादः हथकड़ी पहने पुलिस के साथ नाइट क्लब से बाहर आते दिखे इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की टीम में है नाम

Brydon Carse night club controversy: अभी बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाइट क्लब विवाद को ज्यादा दिन नहीं हुए थे, कि अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ब्रायडन कार्स संभावित रूप से नाइट क्लब विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला यहां जानते हैं।

इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारी तेज़ गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहे हैं। कार्स पाकिस्तान के ख़िलाफ होने वाले अगले मैच के लिए टेस्ट टीम में शामिल हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहने और पुलिस अफसरों के साथ एक क्लब से बाहर ले जाते हुए देखा गया। यह घटना उनकी टीम डरहम के काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर को हराने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार को ईस्ट मिडलैंड्स शहर डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर का है।

England pacer Brydon Carse In Police Custody After Night Club Chaos

इंग्लैंड पेसर ब्रायडन कार्स (Instagram/Brydoncarse)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एक बयान में कहा, "हमें कल रात डर्बी में हुई एक घटना के बारे में पता चला है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। जब भी संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे।"

End of Feed