IND vs ENG: इंग्लैंड के कोच भी बने मोहम्मद सिराज के फैन, हार के बाद तारीफ में पढ़ें कसीदे

Brendon McCullum praise Mohammed Siraj: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की यहां अंतिम टेस्ट मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की और पांच मैचों की श्रृंखला को अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला में से एक बताया।

Brendon McCullum praise Mohammed Siraj: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया कि दुनिया के दिग्गजों ने उनकी तारीफ़ करने में देर नहीं लगाई। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को सिराज की अंतिम टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी की सराहना करते हुए उन्हें एक ‘बेहतरीन क्रिकेटर’ करार दिया। सिराज ने निर्णायक टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए और सीरीज़ में कुल 23 विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज़ बने।

Siraj AP

मोहम्मद सिराज (फोटो- AP)

मैकुलम ने मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “जब सिराज ने अंतिम विकेट लिया तो हम जरूर निराश थे, लेकिन मैंने उनके जज़्बे और मेहनत को देखा। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं उनकी दिल से प्रशंसा करता हूं।”

End of Feed