भारत को करारी मात देने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने दिया ये बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 10, 2022, 07:00 PM IST

Jos Buttler statement, IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2022 का सेमीफाइनल मैच एकतरफा साबित हुआ। इसको अंजाम दिया एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने। आइए जानते हैं मैच में जीत के बाद क्या कुछ बोले इंग्लिश कप्तान बटलर।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी मात देकर फाइनल का टिकट कटा लिया। दूसरी तरफ टीम इंडिया को एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आकर हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में सबसे बड़े स्टार बने एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर। दोनों ने 16 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद बटलर क्या बोले, आइए जानते हैं।

भारत को करारी मात देने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने दिया ये बयान

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टूर्नामेंट के शुरू में आयरलैंड से मिली उलटफेर भरी हार के बाद शानदार वापसी के लिये टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘आयरलैंड से मिली हार के बाद हमने जिस तरह का जज्बा दिखाया है, वह शानदार है। हम यहां आकर काफी उत्साहित थे।’’

End of Feed