ENG vs NZ 3rd Test Day three Highlights: न्यूजीलैंड के 438 ने जवाब में इंग्लैंड का करारा जवाब, डकेट ने शतक जड़कर कराई धमाकेदार वापसी

न्यूजीलैंड की टीम को नॉटिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में 438 रन पर ढेर करने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने बेन डकेट की शानदार और तेज शतकीय पारी की बदौलत करारा जनाब दिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

नॉटिंघम: बेन डकेट की अगुवाई में इंग्लैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के 438 रन के जवाब करारा जवाब दिया। डकेट की 113 रन की शतकीय पारी की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। जैकब बैथेल 74 और जो रूट 21 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम अभी भी 215 रन पीछे है।

ENG vs NZ

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

खराब शुरुआत के बाद डकेट- बैथेल ने संभाली पारी

कीवी टीम के पहली पारी में 438 रन पर ढेर होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को सलामी बल्लेबाज एमिलो गे(0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद डकेट ने हमेशा की तरह आक्रामक रुख अपनाया और चायकाल से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। एमिलियो गे को विल ओ’रूर्के ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।दूसरे छोर पर उन्हें जैकब बैथेल का साथ मिला। जब वह आठ रन पर थे तब नाथन स्मिथ की गेंद पर तीसरे स्लिप में खड़े हेनरी निकोल्स ने उनका कैच छोड़ दिया था। दूसरे छोर पर जैकब बेथेल 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed