इंग्‍लैंड ने टी20 वर्ल्‍ड कप जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड, दुनिया की कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा कमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 10:54 PM IST

England wins t20 world cup 2022 title: इंग्‍लैंड ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। बेन स्‍टोक्‍स ने शानदार अर्धशतक जमाकर इंग्‍लैंड को खिताब दिलाने में मदद की। थ्री लायंस ने दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2010 में उसने टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया
  • इंग्‍लैंड ने दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया
  • इंग्‍लैंड पहली ऐसी टीम बनी, जिसने 50 ओवर और टी20 वर्ल्‍ड कप दोनों एक ही समय जीते

मेलबर्न: इंग्‍लैंड (England Cricket team) ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) फाइनल में पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इंग्‍लैंड क्रिकेट इतिहास में पहली टीम बन गई है, जिसने वनडे और टी20 वर्ल्‍ड कप एक समय जीता हो। इंग्‍लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्‍ड कप में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के नेतृत्‍व में न्‍यूजीलैंड (New Zealand Cricket team) को हराकर खिताब जीता था।

बेन स्‍टोक्‍स

इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले पर बारिश का संकट मंडरा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्‍लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली, लेकिन बेन स्‍टोक्‍स (52*) ने उम्‍दा पारी खेलकर इंग्‍लैंड को खिताब दिलाया। बेन स्‍टोक्‍स ने 2019 वर्ल्‍ड कप फाइनल में भी अहम भूमिका निभाई थी।

End of Feed