एशियाई खेलों में आगाज से पहले टीम इंडिया से छिना टी20 में नंबर वन का ताज, इंग्लैंड फिर बना सरताज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम से आईसीसी टीम रैंकिग में नंबर वन का ताज छिन गया है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से मात देकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।

मैनचेस्टर: एशियाई खेलों में अभियान के आगाज से पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम से आईसीसी टीम रैंकिग में नंबर वन का ताज छिन गया है। इंग्लैंड श्रीलंका को तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 के अंतर से मात देकर एक बार फिर दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। शनिवार को तीन मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने आतिशी अंदाज में 8 विकेट के अंतर से जीत हासिल की।

England Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AI Generated/England Cricket)

62 गेंद रहते दर्ज की जीत

शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में 124 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 125 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। जोस बटलर ने 32 गेंद में 62 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंद में 33 रन का योगदान दिया।

End of Feed