ENG vs WI first Test: विंडीज का दूसरी पारी में भी हाल हुआ बेहाल, लॉर्ड्स टेस्ट में जीत से 4 विकेट दूर इंग्लैंड

मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे ही दिन जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। पहली पारी में 121 रन पर ढेर होने वाली विंडीज की दूसरी पारी में भा हाल बेहाल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली पारी में इंग्लैंड ने हासिल की 250 रन की बढ़त
  • दूसरी पारी में 79 रन पर चटकाए 6 विकेट
  • जीत से तीसरे दिन 4 विकेट दूर है इंग्लैंड

लंदन: मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 250 रन के अंतर से पिछड़ने के बाद अपनी दूसरी पारी में 79 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। पारी के अंतर से बचने के लिए उसे 171 रन और बनाने हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डिसिल्वा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

James Anderson

जेम्स एंडरसन क्रैग ब्रेथवेट के विकेट का जश्न मनाते हुए

ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक

मैच के दूसरे दिन 3 विकेट पर 189 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की पारी को जो रूट और हैरी ब्रूक ने आगे बढ़ाया। 43.1 ओवर में इंग्लैंड ने 200 के आंकड़े को पार कर लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 77 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इसी दौरान ब्रूक ने अपना अर्धशतक 55 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 244 रन के स्कोर तक ये साझेदारी चली लेकिन ब्रूक 50(64) रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।

End of Feed