ENG vs WI 1st Test Pitch Report: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

ENG vs WI 1st Test Pitch Report In Hindi Lords Today Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज (10 June 2024) से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। पहला टेस्ट मैच आज से लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं इंग्लैंड-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों के दिलचस्प आंकड़े क्या कुछ कहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा 2024
  • आज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच
  • लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा मुकाबला

ENG vs WI 1st Test Pitch Report Today Match In Hindi: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम काफी उम्मीदों के साथ इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच लंदन स्थित क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने के बाद अब सीधे क्रिकेट का सबसे लंबा प्रारूप खेलने जा रही हैं जहां चुनौतियां अधिक होंगी। लॉर्ड्स टेस्ट मैच इसलिए भी खास है क्योंकि ये मुकाबला इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच होगा। वो संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

ENG vs WI 1st Test Pitch Report

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जबकि वेस्टइंडीज टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) के हाथों में है। इन दोनों टीमों के टेस्ट इतिहास पर अगर गौर करें तो आंकड़े काफी कुछ कहते हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज तक 163 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। यहां दिलचस्प बात ये है कि वेस्टइंडीज ने 59 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 51 टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज को हराने में सफल रही। वहीं, दोनों टीमों के बीच 53 मुकाबले ड्रॉ रहे। इंग्लैंड की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों की बात करें तो अब तक यहां दोनों टीमें 89 टेस्ट खेल चुकी हैं जिसमें 36 मैच मेजबान इंग्लैंड ने जीते, वहीं 31 मुकाबलों में वेस्टइंडीज को जीत मिली। जबकि 22 मैच ड्रॉ रहे।

End of Feed