ENG Vs SA 1st ODI Match Toss Live: इंग्लैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (2 सितंबर 2025) से आगाज हो रहा है। मेजबान टीम लगभग दो महीने बाद व्हाइट बॉल में वापसी कर रही है। उनका आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था, जिसके बाद भारत के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल टेस्ट श्रृंखला खेली गई। इस बीच, इंग्लैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी द हंड्रेड में शामिल हुए और खुद को मैच-फिट और लय में बनाए रखा। अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, इंग्लैंड श्रृंखला की शुरुआत मज़बूती से करना चाहेगा।दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से भरपूर होकर इंग्लैंड पहुंची है, टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में जीत हासिल की है। इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) करेंगे वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान टेंबा बवूमा (Temba Bavuma) के पास होगी। इस मैच में टॉस की भूमिका खास होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका टॉस विजेता
कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Date)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 2 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Venue)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में टॉस (ENG vs SA 1st ODI Toss Timing)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 5 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI On TV)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
आज का टॉस कौन जीता (SA vs ENG 1st ODI Toss Winner)
द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
