who won the toss today, ENG vs PAK, England vs pakistan: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुर हो चुकी है। सभी टीमें अपनी तैयार को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। लीड्स में 22 मई को खेला जाने वाला सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया थी। ऐसे में चार मैच की सीरीज का सही मायने में आगाज आज हो रहा है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
जोस बटलर और बाबर आजम।
ऐसी रही है दोनों के बीच टी20 में भिड़ंत
टी20 इतिहास में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड को 19 मैच में जीत और पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम 13 नवंबर 2022 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी।
इंग्लैंड-पाकिस्तान टॉस टाइम (ENG vs PAK Toss Time)
- 07.00 PM
इंग्लैंड-पाकिस्तान स्टेडियम (ENG vs PAK Match Venue)
एजबेस्टन
इंग्लैंड की प्लेइंग-11(England Squads)
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Squads)
सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
