ENG vs PAK, England vs Pakistan 3rd Test Match Match LIVE Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 47 रन से हराकर सीरीज पर 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड ने 152 रन से शिकस्त दी और सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में सईम अय्यूब ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कामरान गुलाम ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के बेन डकेट ने शतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं, दूसरी पारी में सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरी पारी में बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
प्रैक्टिस करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Pakistan 3rd Test Match Date)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) से खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Pakistan 3rd Test Match Venue)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Pakistan 3rd Test Match Time)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 10.00 AM बजे होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Pakistan 3rd Test Match On Tv)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले का स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Pakistan 3rd Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड, तमाशावेब ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
