ENG vs PAK, England vs Pakistan 2nd Test Match Match LIVE Streaming: बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी करारी हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान पाकिस्तान को पारी और 47 रन से शिकस्त दी। इसी जीत के साथ मेहमान टीम इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब मेजबान टीम पाकिस्तान की नजर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करने पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद और सलमान आगा ने शतकीय पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट ने 262 रन और हैरी ब्रूक ने 317 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम का सिर्फ दो खिलाड़ी की अर्धशतकीय पारी खेल पाए। सलमान आगा के अलावा अमेर जमाल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket X)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Pakistan 2nd Test Match Date)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मंगलवार (15 अक्टूबर 2024) से खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Pakistan 2nd Test Match Venue)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Pakistan 2nd Test Match Time)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 10.00 AM बजे होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Pakistan 2nd Test Match On Tv)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Pakistan 2nd Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड, तमाशावेब ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
