न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराकर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। रोमांच से भरे इस मैच में इंग्लैंड को 7 रन बनाने थे और उनकी आखिरी जोड़ी मैदान पर थी, लेकिन वेगनर ने जेम्स एंडरसन को आउट कर न्यूजीलैंड को 1 रन से जीत दिला दी। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट की 95 और बेन फोक्स की 33 रन की पारी काम नहीं आई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से निल वेगनर ने 4 और कप्तान टिम साउथी ने 3 विकेट हासिल किए।
जो रूट की मैराथन पारी
न्यूजीलैंड के नाम रहा था पहला सेशन
इससे पहले 5वें दिन इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पहला सेशन पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा और इंग्लैंड ने 84 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की मैच में वापसी करा दी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
जो रूट और बेन स्टोक्स ने कराई वापसी
जो रूट और बेन स्टोक्स ने छठे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड की एक बार फिर से मैच में वापसी करा दी। स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। टीम अपने कुल स्कोर में 1 रन ही जोड़ पाई थी कि 7वें विकेट के रूप में जो रूट 95 रन बनाकर आउट हो गए। 215 के स्कोर पर इंग्लैंड को 8वां झटका लगा और न्यूजीलैंड ने मैच पर शिकंजा कस लिया।
Incredible scenes at the Basin Reserve. A thrilling end to the 2nd Test in Wellington 🏏 #NZvENG t.co/tyG7laNtdP
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
बेन फोक्स और लीच का दम
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स और लीच ने 9वें विकेट के लिए 36 रन की अहम साझेदारी की और न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाओं को खत्म किया। लेकिन 251 के स्कोर पर बेन फोक्स भी वेगनर की गेंद पर आउट हो गए। इंग्लैंड को 7 रन की दरकार थी, लेकिन वेगनर ने जेम्स एंडरसन को आउट कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
