ENG vs IND 2nd Test Preview: अब शुरू होगा भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें और जानकारी

ENG vs IND 2nd Test Match Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में बुधवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच हार चुकी है और दूसरे टेस्ट में वे वापसी का प्रयास करेंगे। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मंगलवार से शुरू
  • फिलहाल सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे

ENG vs IND 2nd Test Preview: भारत को चयन के मामले में पारंपरिक सोच से अलग हटकर इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर ऐसे गेंदबाजों को चुनना होगा जो पूरे 20 विकेट ले सकें। हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड ने जब 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया तब भारतीय टीम प्रबंधन ने खुद स्वीकार किया था कि कुलदीप यादव की कमी टीम को खली।

IND vs ENG 2nd Test Match Preview

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का प्रिव्यू

सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने कहा कि भारत टीम संयोजन तलाशने की कोशिश में है जिससे बल्लेबाजी की गहराई पर असर नहीं पड़े और ऐसे गेंदबाज भी हों जो 20 विकेट ले सकें। डोइशे ने कहा ,‘‘रणनीति की बात करें तो हम हर गेंदबाज को व्यक्तिगत तौर पर देख रहे हैं कि वे विकेट ले सकते हैं या नहनीं । हम संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन लेकर उतरना चाहेंगे।’’

End of Feed