ENG VS AUS 5th ODI Highlights: डीएलएस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को मिली पांचवें वनडे में जीत, सीरीज पर किया 3-2 से कब्जा
ENG VS AUS 5th ODI Highlights: डीएलएस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को मिली पांचवें वनडे में जीत, सीरीज पर किया 3-2 से कब्जा
हेड शॉर्ट ने दी ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार शुरुआत
जीत के लिए 310 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट की जोड़ी आतिशी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 5.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन क साझेदारी हुई जिसे आठवें ओवर की पहली गेंद पर कार्स ने हेड को फिल साल्ट के हाथों कैच कराकर तोड़ा। हेड ने 26 गेंद में 31 रन बनाए। हेड के आउट होने के बाद शॉर्ट ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपना अर्धशतक 23 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया को 10 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।
शॉर्ट ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
शॉर्ट की आतिशी पारी का अंत 13वें ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू पॉट्स ने किया। शॉर्ट विकेट के पीछे जैमी स्मिथ के हाथों लपके गए। शॉर्ट ने 30 गेंद में 58 रन की पारी खेली। शॉर्ट के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ और जोस इंग्लिश ने मोर्चा संभाला। दोनों ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को बारिश की वजह से मैच रोके जाने तक 20.4 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और ऑस्ट्रेलिया को मैच के साथ-साथ सीरीज विजेता भी घोषित कर दिया गया। स्मिथ 36(48) और जोस इंग्लिश 28(20) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए 1-1 विकेट पॉट्स और कार्स ने लिया।
इंग्लैंड ने बनाए 309 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 309 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी 107 रन की शतकीय पारी बेन डकेट ने खेली। उनके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 72(52) रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं 2-2 सफलता आरोन हार्डी, एडम जंपा, ग्लेन मैक्सवेल के खाते में गई। सीरीज जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 310 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
सीरीज 2-2 से है बराबर
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज रविवार 29 सितंबर, 2024 को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दो मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी लेकिन बारिश से प्रभावित तीसरे और चौथे वनडे में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को 46 और 186 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में धमाकेदार ढंग से 2-2 की बराबरी कर ली। अब सीरीज निर्णायक मोड़ पर आ खड़ी हुई है। ये मुकाबला भी दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है। जो टीम इस मुकाबले को गंवाएगी सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों में से कोई भी टीम आसानी से हार नहीं मानेगी। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी निर्णायक मैच में स्टीव स्मिथ कर रहे हैं और इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिश (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, एडम जेम्पा, जोश हेज़लवुड
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, बैन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, आदिल रशीद
