ENG vs AUS 2nd T20: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ने लगाई छक्कों की झड़ी, ऑस्ट्रेलिया को हेड की कप्तानी में मिली हार

England vs Australia 2nd T20i Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इसके दूसरे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हु्ए 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ सीरीज बराबर हो गई है।

England vs Australia 2nd T20i Highlights: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से मात दे दी है। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। कार्डिफ स्थित सोफिया गार्डन्स में खेले गए मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो लियाम लिविंग्सटन रहे जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कहर बरपाया और वनडे टीम में वापसी का भी दावा ठोका।

ENG VS AUS 2nd t20

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 (फोटो- AP)

मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नए कप्तान के साथ उतरी थी। दरअसल टीम के लीडर मिचेल मार्श की तबीयत ठीक नहीं थी जिसके चलते ट्रेविस हेड ने जिम्मेदारी संभाली हालांकि कप्तान के रुप में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि वे टॉस के साथ-साथ मैच भी हार गए। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने केवल 19 ओवर में ही चेज कर लिया।

End of Feed