ENG vs AUS 2nd Day Highlights: क्राउली और रूट की दमदार बैटिंग से इंग्लैंड ने बनाई मैच में पकड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 12:18 AM IST

एशेज टेस्ट के चौथे टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लैंड के नाम रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लैंड के नाम
  • जैक क्राउली ने खेली 189 रन की पारी
  • इंग्लैंड ने ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त

सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली के 189 रन की मदद से इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खेल खत्म होने तक 67 रन की बढत बना ली जबकि उसके छह विकेट अभी बाकी हैं। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी 317 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 384 रन बना लिये हैं। हैरी ब्रुक 14 और बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम कल के स्कोर आठ विकेट पर 299 रन से आगे खेलते हुए सुबह केवल 317 रन बनाकर आउट हो गई।

ENG vs AUS 2nd Day Highlights

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC)

क्राउली की दमदार पारी

क्राउले ने मोईन अली (54 रन) के साथ 152 गेंद में 121 रन की भागीदार की और फिर जो रूट के साथ 206 रन जोड़े। रूट 95 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए । वहीं क्राउले ने 182 गेंद की पारी में 21 चौके और तीन छक्के जड़े।

End of Feed