ENG vs AUS: पहले एशेज टेस्ट में अजब ढंग से बोल्ड हुए हैरी ब्रुक, वीडियो देखकर हंस दंगे आप

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 16, 2023, 09:58 PM IST

ENG vs AUS 1st Test, Ashes Series, Harry Brook dismissal: क्रिकेट की पिच पर कभी-कभी अनोखी चीजें देखने को मिल जाती हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू हुए प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक जैसे आउट हुए, उसका वीडियो वायरल हो गया है। आप भी देख लेंगे तो हंग देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज टेस्ट सीरीज 2023
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच
  • हैरी ब्रुक अनोखे अंदाज में हुए बोल्ड

England vs Australia 1st Test, Ashes Series, Harry Brook dismissal: आईपीएल 2023 में हैरी ब्रुक को सनराजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो एक शानदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में एक शानदार शतक भी जड़ा। इस युवा बल्लेबाज से इंग्लैंड क्रिकेट को काफी उम्मीदें हैं। इस बार जब वो अपने पहले एशेज टेस्ट मैच में खेलने उतरे तो सबकी निगाहें उन पर थीं, लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए उसके बारे में शायद ही सपने में भी किसी ने सोचा होगा।

ENG vs AUS 1st Test, Harry Brrok dismissal goes viral

हैरी ब्रुक का अनोखा विकेट (screenshot)

इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी। तीन विकेट जा चुके थे और इंग्लैंड का स्कोर था 175 रन। हैरी ब्रुक 36 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी 38वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन ने एक गेंद फेंकी जिस पर ब्रुक खेलना नहीं चाह रहे थे, गेंद थाई पैड से टकराई, फिर उनके कंधों से होते हुए हवा में चली गई।

End of Feed